फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal PArking Creates Jam In Ranikhet

बाजार में बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों पर नहीं लग रहा अंकुश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal PArking Creates Jam In Ranikhet
बेतरतीब खड़ी कार के कारण रानीखेत बाजार में लगा जाम। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। सदर बाजार क्षेत्र में वाहन चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जिस कारण पलभर में जाम लगना शुरू हो जाता है। बुधवार की दोपहर यहां सदर बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बड़ी मुश्किल से जाम खुला।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन शुरू हो गया है लेकिन जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। लोग नियम कानूनों को धता बता रहे हैं। बाजार में सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर कहीं चले जाते हैं, इसके बाद जाम का सिलसिला शुरू हो जाता है। वाहनों का दबाव भी नगर में अत्यधिक है। हालांकि विजय चौक, पंत पार्क, गांधी चौक और सुुुुुभाष चौक पर यातायात व्यवस्था देखने के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं, लेकिन सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पर्यटन सीजन में इस तरह की अव्यवस्थाओं से पर्यटक भी कड़वा अनुभव लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर और भराड़ी में जाम से लोग हलाकान
बागेश्वर/कपकोट। जिले की प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी नगर की प्रमुख सड़कों पर कई बार जाम लगा। कपकोट नगर क्षेत्र के भराड़ी बाजार में भी दोपहर को जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सुबह से चहल-पहल बढ़ने के जाम भी लगना शुरू हो गया था। माल रोड में नाली निर्माण के चलते जाम की अधिक परेशानी हो रही है। माल रोड, सरयू पुल, पिंडारी मार्ग, एसबीआई तिराहे और स्टेशन मार्ग पर सबसे अधिक जाम के हालात बने। जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरवासियों का कहना है कि नगर में दिनभर जाम के हालात बन रहे हैं, वहीं शाम के समय भी जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, भराड़ी बाजार में भी दोपहर बाद जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed