फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal felling of pine trees in Khumad caused chaos, the Forest Department imposed a fine.

Almora News: खुमाड़ में अवैध चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान से अफरा तफरी, वन विभाग ने लगाया जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling of pine trees in Khumad caused chaos, the Forest Department imposed a fine.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में वन पंचायत भूमि पर खड़े हरे चीड़ के छह पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि स्टेट हाईवे-52 के किनारे स्थित चीड़ के इन पेड़ों को बिना किसी वैध अनुमति के काट दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा पेड़ों को काटकर उनके गिल्टे सड़क किनारे रख दिए गए थे। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान कार्य को तत्काल रुकवाते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान बिना अनुमति छह पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई। वन पंचायत सरपंच सुभाष सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने पहले अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। इसके बावजूद पेड़ों को काट दिया गया। वहीं, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने स्पष्ट किया कि पेड़ कटान की अनुमति केवल वन विभाग ही देता है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोषियों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, इस कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इतने गंभीर मामले में यह जुर्माना बहुत कम है और इससे दोषियों को बढ़ावा मिल सकता है। पेड़ों को काटकर सड़क किनारे रखे गए गिल्टों में से आधे से अधिक लकड़ी मौके से गायब हो चुकी है, लेकिन इस संबंध में अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई या जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। इससे भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

मेरे पास कुछ दिन पहले वन पंचायत की भूमि पर हरे चीड़ के पेड़ों को काटने के लिए ग्रामीण इंदर सिंह अनुमति लेने आए थे, लेकिन मैंने अनुमति नहीं दी और मना कर दिया था। जो भी पेड़ काटे गए हैं, वे बिना अनुमति के काटे गए हैं।


सुभाष सिंह, सरपंच खुमाड़
------------

हरे पेड़ों को काटने की सूचना मिली थी। सरपंच द्वारा कार्य रुकवाया गया। जांच में छह पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई है। संबंधित व्यक्तियों पर अर्थदंड लगाया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

उमेश पांडे, वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed