फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   IG took note of the activities of the marginal headquarters

आईजी ने लिया सीमांत मुख्यालय की गतिविधियों का जायजा

Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
IG took note of the activities of the marginal headquarters
सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करते दिल्ली एसएसबी के आईजी - फोटो : अमर उजाला

सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली के महानिरीक्षक (आसूचना) अशोक कुमार सिंह ने यहां गनियाद्योली स्थित सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पावर प्रोजक्ट के माध्यम से सीमांत में संचालित गतिविधियों को देखा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्यालय के आईजी सरवन कुमार के नेतृत्व में महानिरीक्षक को  गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया।

विज्ञापन


महानिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने एसएसबी सीमांत मुख्यालय पहुंचकर यहां से संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें तमाम जानकारियां दीं। पावर प्रोजक्ट के माध्यम से सीमांत क्षेत्र में चलने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने आसूचना के कार्यों के बारे में बताया, इस संबंध में तमाम आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों और कार्मिकों को दिए गए। कार्मिक अधिकारी (आसूचना) नितीश कुमार ने भी तमाम गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई। दो दिनी दौरे के तहत उन्होंने सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उप महानिरीक्षक विक्रम सिंह ठाकुर, कार्मिक अधिकारी हरी प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी एनके टिन्ना, उपकमांडेंट एसएस राय, सहायक प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी, हितेंद्र सिंह पटियाल, अधिशासी अभियंता बी गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed