फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If they do not create an ABC ID, 2,800 students will not be able to access their exam results.

Almora News: एबीसी आईडी नहीं बनाई तो 2800 छात्र-छात्राएं नहीं जाना सकेंग परीक्षा परिणाम

Thu, 11 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
If they do not create an ABC ID, 2,800 students will not be able to access their exam results.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के 2800 छात्र-छात्राओं ने अब तक अपनी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी नहीं बनाई है। बिना आईडी के विद्यार्थियों का डॉटा एनएडी (नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी) पर अपलोड नहीं हो सकेगा। बगैर आईडी के न तो विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे और न ही उनके दस्तावेज डिजीलॉकर पर सुरक्षित रह सकेंगेे।
विज्ञापन

एसएसजे विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी छात्र-छात्राओं को एबीसी आईडी बनान अनिवार्य है। आईडी के जरिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा लेकिन अभी भी 2800 विद्यार्थियों ने अपनी आईडी ही नहीं बनाई है।
विज्ञापन

विवि प्रबंधन के मुताबिक आईडी बनाए बिना विद्यार्थियों अपना परीक्षा परिणाम नहीं देख पाएंगे। साथ ही उनकी अंकतालिका, डिग्री और अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर अपलोड नहीं हो पाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने कहा कि विवि प्रबंधन ने परिसर और महाविद्यालयों को छात्र-छात्राओं की अनिवार्य रूप से 18 जून तक आईडी बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने छूटे विद्यार्थियों की जल्द आईडी बनाकर उसे समर्थ पोर्टल से लिंक करने को कहा है। ताकि उनका एनएडी डॉटा अपलोड हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed