फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Idreesh baba of Ranikhet

नहीं रहे फुटबाल के पुरोधा वयोवृद्ध द्रोणाचार्य मो. इदरीश बाबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Idreesh baba of Ranikhet
फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा का इंतकाल। इनके सिखाए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेले और क? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खिलाड़ियों को तराशकर अर्श से राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने वाले वयोवृद्ध फुटबाल कोच (द्रोणाचार्य) मो. इदरीश बाबा का शनिवार शाम इंतकाल हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। राजकीय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 79 वर्षीय मो. इदरीश बाबा ने सारा जीवन फुटबाल और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन

मो. इदरीश बाबा 50 साल से निरंतर फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे थे। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक खेले, वहीं खेल के दम पर कई खिलाड़ी सेना और अन्य संस्थानों में ऊंचे ओहदों पर कार्यरत हैं। बाबा के निधन से रानीखेत में फुटबाल के एक युग का अंत हो गया है। बाबा कहते थे कि खेल से युवाओं का सही मार्गदर्शन होता है। इसलिए वह सुबह और शाम खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान पर दिखते थे। दो महीने पहले तक वह राजपुरा मैदान में बच्चों के साथ फुटबाल खेल रहे थे। इसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया। जीवन के अंतिम पड़ाव में वह मुफलिसी के दिन गुजारने को मजबूर हो गए। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उनके शिष्यों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध ली। कई लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए। नगर के निजी अस्पताल में उनका उपचार किया गया। उन्होंने शादी नहीं की थी। परिवार के नाम पर उनके शुभचिंतक ही उनकी तीमारदारी में जुटे थे। आहार नाल में कैंसर की वजह से शनिवार शाम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि, अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें पूर्व दर्जामंत्री नरेंद्र रौतेला, विमल भट्ट, मोहसिन, मोबिन,
विज्ञापन

कामरान कुरैशी, भाष्कर बिष्ट, राजा, कुंदन बिष्ट आदि थे।
जीवनभर अदद सम्मान को तरसते रहे बाबा
रानीखेत। फुटबाल का प्रशिक्षण देकर कई युवाओं का भविष्य संवारने वाले वयोवृद्ध कोच मो. इदरीश बाबा एक अदद सम्मान के लिए आजीवन तरसते रहे। उन्हें सरकार की ओर से एक सम्मान तक नहीं मिला। हालांकि कई लोगों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक गुहार भी लगाई लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि बाबा के रिश्तेदारों, शिष्यों और शुभचिंतकों को सूचित किया जा रहा है। शव को रातभर दर्शनार्थ रखा जाएगा। रविवार को उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जताई संवेदना
विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल, दिनेश तिवारी, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, हर्ष पंत, मनोज पंत, गिरीश भगत, मनोज अग्रवाल, त्रिभुवन शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, भुवन पपनै, ललित पपनै, राजेंद्र जसवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed