{"_id":"5fea19928ebc3e3d5a44e6f1","slug":"id-card-in-ssj-almora-almora-news-hld409052274","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में देर से शुरू हो रहा परिचय पत्र बनाने का कार्य, दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में देर से शुरू हो रहा परिचय पत्र बनाने का कार्य, दिक्कतें
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में परिचय पत्र बनवाने पहुंचे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कड़ाके की सर्दी के बीच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में परिचय पत्र बनवाने आ रहे छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिचय पत्र बनाने का काम देर से शुरू होने से छात्रों की समस्या बढ़ गई है। कई छात्र कड़ाके की ठंड में सुबह से ही परिचय पत्र बनवाने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। सुबह से ही छात्र-छात्राएं परिचय पत्र बनाने के लिए परिसर में पहुंच रहे हैं लेकिन परिसर की ओर से परिचय पत्र बनाने के लिए सुबह 11:30 का समय रखा गया है। जिसके चलते दूर-दराज के छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी जानकारी के अभाव में कई छात्र सुबह 10 बजे से भी पहले परिसर पहुंच गए थे। जिसके बाद छात्रों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। कुछ छात्र बगैर परिचय पत्र बनाए भी लौटे।
बागेश्वर जिले के गरुड़ से परिचय पत्र बनवाने आई हूं। सुबह दस बजे परिसर में पहुंच गई थी। ठंड के बीच लंबा सफर कर यहां पहुंची और यहां भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
-रितिका आर्या, बीएससी, निवासी गरुड़ (बागेश्वर)।
पूर्व में भी कई बार परिचय पत्र बनवाने आई थी, लेकिन भीड़ के बीच बिना आईकार्ड बनवाए लौटना पड़ा। सोमवार को भी सुबह से पहुंची हूं, आज गेट बंद होने से समस्या बढ़ गई है।
-वंदना बिष्ट, बीएससी, निवासी अल्मोड़ा।
बीएससी में प्रवेश लिया है, बागेश्वर से परिचय पत्र बनवाने आई हूं, अन्य छात्र-छात्राएं भी काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से आज बिना परिचय पत्र बनवाए लौट रही हूं।
दिक्षा मिश्र, बीएससी छात्रा, बागेश्वर निवासी।
पिछले एक सप्ताह से सुबह साढ़े 11 बजे से छह बजे तक परिचय पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। बच्चों से अपील है कि वह साढ़े 11 बजे बाद ही पहुंचे। सूचनापट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।
-रवींद्र नाथ पाठक, सहायक प्राध्यापक, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।