{"_id":"68584d569e0b01353f023c00","slug":"i-will-meet-you-in-binduli-at-dwarahatai-bazaar-almora-news-c-232-1-alm1005-129816-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ''''बिंदुली मैं मिलण औंलो द्वाराहाटै बजारा...''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ''''बिंदुली मैं मिलण औंलो द्वाराहाटै बजारा...''''
Mon, 23 Jun 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट के गवाड़ में राम राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लाक की ग्रामसभा गवाड़ में आयोजित रामलीला का रंगारंग समापन हुआ। इसमें पहुंचे लोक कलाकारों ने अपने मधुर कंठ से लोकगीतों की ऐसी बौछार की कि दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए।
रामलीला महोत्सव समिति गवाड़ की ओर से आयोजित रामलीला का शनिवार रात राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों व लोकगीतों की बयार चली। लोक कलाकार दिवान सिंह कनवाल की टीम ने ''''ओ नंदा सुनंदा तू दैंण है जाए...'', ''''द्वी दिना को ड्यार शेरुवा यौ दुणी में...'''', ''''कस भिड़ै कुनई पंडित ज्यू कस करौछ ब्या...'''' आदि कुमाऊंनी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गांव के ही युवा गायक मनोज अधिकारी ने ''बिंदुली मैं मिलण औलो द्वाराहाटै बजारा...'''' जैसी कुमाऊंनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्रामसभा निवासी माधो सिंह अधिकारी ने रामलीला कमेटी व सांस्कृतिक टीमों को अपनी ओर से पुरस्कार प्रदान किए। संचालन संतोष अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडे, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, हिम्मत सिंह अधिकारी, सचिव गिरीश राम, उप सचिव सपना आर्या, राम सिंह बिष्ट, तारा सिंह, सुरेश चंद्र,मोहन चंद पांडे आदि मौजूद रहे।