{"_id":"57f3f4924f1c1bda1726fcc9","slug":"i-remember-victor-almora-mohan-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में विक्टर मोहन जोशी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में विक्टर मोहन जोशी को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में विक्टर मोहन जोशी को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। एनटीडी स्थित उनकी समाधि पर और जिला महिला अस्पताल में स्थापित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
एक फरवरी 1896 को जन्मे स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी ने चार फरवरी 1940 को प्राण त्यागे थे। मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर जिला महिला अस्पताल में स्थापित उनकी मूर्ति पर नगर के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि विक्टर मोहन जोशी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
26 मई 1930 को झंडा सत्याग्रह के दौरान पुलिस के रोके जाने के बाद भी वह आंदोलन से हटने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान उनको लाठियां लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वाधीन प्रजा अखबार का बखूबी संपादन भी किया। अस्पताल में रोगियों को फल वितरण भी किया गया। इससे पूर्व एनटीडी स्थित उनकी समाधि पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रकाश पांडे, शिरीष पांडे, समाजसेवी किशन गुरुरानी, मोती लाल वर्मा, गिरीश धवन, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजू पांडे, डॉ. उषा उप्रेती, डॉ. इंदु पुनेठा, कोतवाल पूरन लाल वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, आशोक पांडे, गोकुल मेहता, एलके पंत, बंशी लाल कक्कड़, सुरेंद्र मेहता, गोपाल गुरुरानी, अब्दुल निजाम, सरिता टम्टा, राधा नेगी आदि थे।