{"_id":"5748985e4f1c1b423c690d25","slug":"hwalbag-panchayat-meeting-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 28 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
यारसागंबू की खोज करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के मुद्दे छाए रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा के कार्यों का समय पर भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने बैठक में कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की स्थिति अच्छी नहीं है। ग्रामीण इलाकों के कई अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा के कार्यों का समय से भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने प्रतिनिधियों की विकास संबंधी समस्याओं का समाधान किया। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख सूरज सिराड़ी ने अधिकारियों को सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र ने ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के ग्राम पंचायत में काम करने के दिन निर्धारित करने की बात कही। प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने मनरेगा में समय से भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद गुप्ता, प्रधान ललित तिवारी, अर्जुन मेहता, हरेंद्र रावत, सत्यप्रकाश रावत, गोपाल राम, हेमा पांडे, राम सिंह बिष्ट, गंगा देवी, सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता आर्या, कला देवी, लीला देवी, आनंद बिष्ट, किशन राम, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।