{"_id":"581e17cc4f1c1bd6354378f7","slug":"husband-jailed-for-assaulting-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट करने वाले पति को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मारपीट करने वाले पति को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने अपनी पत्नी से बार-बार मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कठपुड़िया के निकट गढ़वाली गांव निवासी अरुण भट्ट अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट और गाली गलौच करता था।
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत के बाद उसे हिदायत दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शुक्रवार रात दोबारा मारपीट करने पर महिला पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुनीता बलौदी ने बताया कि आरोपी को धारा 498ए, 323, 504, 506 के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन