फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband beats his wife while drunk

Almora News: पति ने नशे में पत्नी के साथ की मारपीट

Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Husband beats his wife while drunk
अल्मोड़ा। नगर की एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर और जेठ पर पर मारपीट करने, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नशे में पति ने उसके साथ मारपीट की और गले में चाकू रख दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के एनटीडी निवासी कामिनी आर्या ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी आठ दिसंबर 2019 को नवीन लाल, निवासी-ग्राम-सिया बौड़ी, जिला बागेश्वर के साथ हुई थी। शादी के 12 दिनों के बाद से ही पति उस पर शक करने के साथ ही गालीगलौज, मारपीट करने लगा। वह एक माह की गर्भवती थी तब पति ने उसे खिड़की से पटक कर मारा। सास-ससुर भी उसे ससुराल में प्रताड़ित करते थे, जिस कारण वह अल्मोड़ा आ गई।
विज्ञापन

28 जुलाई 2023 को महिला थाने में काउंसलिंग व समझौता हुआ, लेकिन उसके बाद भी पति मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। 26 मई 2025 को पति अल्मोड़ा उसके कमरे में आया और तब से वह लगातार मारपीट व गालीगलौज कर रहा है। उसे और मां को अभद्र गालियां दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून को करीब 8:30 बजे पति अपने बहनोई जीवन लाल जो कि होमगार्ड के पद पर तैनात है के साथ शराब पीकर आया व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि पुलिस थाने नहीं जाएंगे। महिला थानाध्यक्ष जानकी भंडारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed