फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hunter lakhpat

शिकारी लखपत के घर जाने से अभियान धीमा पड़ा

Sat, 20 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 वन विभाग का तेंदुए को मारने का पूरा आपरेशन अनुभवी शिकारी लखपत सिंह पर निर्भर हो गया है, परंतु इस बीच उनके गांव चले जाने से तेंदुए को मारने का अभियान शिथिल पड़ता नजर आ रहा है। क्षेत्र में दो लोगों की मौत के साथ ही कई मवेशी तेंदुए का निवाला बन चुके हैं इस सबके बावजूद आदमखोर तेंदुए के हाथ न आने से लोगों का रोष स्वाभाविक है।

एक कहावत है कि अधिक बिल्लियों में चूहे नही मारे जा सकते हैं कुछ इसी तरह की स्थिति आदमखोर को मारने में तैनात शिकारियों की फौज को देखकर प्रतीत हो रही है। पहले ग्राम पंचायत मैहलचौरा में भूपाल सिंह और बाद में चितैली में तारासिंह को अपना निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ शिकारियों के निशाने पर नहीं आ पा रहा है। अधिकारियों की माने तो आदमखोर तेंदुआ मैहलचौरा, चितैली और महाकालेश्वर के निकटवर्ती क्षेत्रों  में ही घूम रहा है। शुक्रवार को बमनगांव के दड़माड़ में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ अधिकारियों के पहुंचने तक भाग गया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा पहली बार महाकालेश्वर में ट्रैप हुए तेंदुए की तस्वीर ही शिकारियों को दी गई है। उनसे इसी आधार पर तेंदुए को शूट करने को कहा गया है।

स्थानीय शिकारियों को निकटवर्ती गावों में लगाया गया है।
एक स्थानीय शिकारी का कहना था कि कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा शोर मचाने और पटाखे छोड़ने से भी तेंदुआ हाथ नहीं आ पा रहा है। हालांकि विभाग द्वारा लखपत सिंह रावत और हरीश धामी के अलावा स्थानीय स्तर पर पांच और शिकारी लगाए गए हैं। परंतु लगता है कि पूरा अभियान लखपत सिंह पर अधिक  निर्भर हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि  लखपत सिंह घर में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के चलते अपने गांव गैरसैंण चले गए हैं। उनके जाते ही पूरा अभियान धीमा सा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed