{"_id":"5f96cc8a8ebc3eefa77736c4","slug":"hunger-strike-continues-for-water-ranikhet-news-hld4018874102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट, चैकअप को नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट, चैकअप को नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पानी के लिए ईड़ा में आमरण अनशन 21वें दिन जारी रहा। सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 72 वर्षीय केशर सिंह बिष्ट और 62 वर्षीय दिगंबर सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है। इधर, आमरण अनशन के समर्थन में कई महिलाएं उपवास पर बैठीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि दो दिनों से अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच को भी कोई नहीं पहुंचा।
बता दें कि ईड़ा के ग्रामीण पानी के लिए पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में पानी की समस्या हल नहीं हो जाती तब तक वह लोग संघर्ष करते रहेंगे। आमरण अनशन पर बैठे दोनों बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी निरंतर गिर रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनकी भी सुध नहीं ली गई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
85 वर्षीय राधा देवी के नेतृत्व में पदमा देवी, कमला देवी, रमा देवी आदि ने उपवास रखकर आंदोलन को समर्थन किया। जबकि हेमंत बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, अजय बिष्ट, विजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, दिगपाल बिष्ट आदि भी समर्थन में डटे रहे। इधर, आंदोलनकारियों की मांग के बाद अब जालली-दिल्ली वाया हल्द्वानी बस सेवा शुरू हो गई है। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने पर सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता एसएस रौतेला ने बताया कि ईड़ा गांव में बारी-बारी से पानी दे रहे हैं। योजना को आपदा मद से दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।