फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hunger strick

ठंड से अनेड़ी में अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मरचूला से भिकियासैंण तक सड़क बनाने की मांग को लेकर  अनेड़ी आश्रम में 12 दिन से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। इनमें कुछ वृद्ध महिलाओं सहित कई अनशनकारियों की हालत काफी नाजुक है। उनका कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों में इस बात को लेकर रोष है कि इतने दिन आमरण अनशन के बावजूद जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
पिछले 12 दिन से आमरण अनशन पर बैठे गोपाल दत्त, जसुली देवी, गुरुली देवी, गांगुली देवी, गोपाल दत्त, राकेश नाथ  गोस्वामी, उमराव सिंह, घुरुली देवी, नंदन सिंह का स्वास्थ्य काफी खराब हो गया है। इन सभी लोगों का वजन बहुत कम हो गया है और ठंड में उनकी स्थिति और भी बिगड़ रही है। इनमें खासकर तीन वृद्ध महिलाओं की हालत ज्यादा खराब हो गई है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक सड़क के लिए  टेंडर नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए ग्रामीणों ने पूर्व में भी कई बार आंदोलन किया लेकिन आज तक  सड़क के लिए टेंडर नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

 अनशन के समर्थन में आनंद सिंह, जसवंत  सिंह, रूपा देवी, झुपुली देवी, मना देवी, गोविंद सिंह, रमेश राम, जयंती  देवी, बलवंत सिंह तडिय़ाल, जोगेंद्र नेगी, आनंद सिंह, शांति देवी, त्रिलोक  सिंह, रूप सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह, प्रधान सुंदर सिंह, रमेश राम,  आनंद सिंह, सुंदर सिंह, महेंद्र नेगी, चंदन सिंह, चंद्रा दत्त, मुर सिंह धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed