फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hundreds upon a doctor patient

एक डाक्टर के सहारे सैकड़ों रोगी

Thu, 10 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hundreds upon a doctor patient
सरकारी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है, जबकि विशेषज्ञ डाक्टरों के छह पद स्वीकृत हैं। हालात यह है कि पांच माह से अल्ट्रासाउंड तक नहीं हुए हैं। जिस कारण 10 लाख रुपए की मशीन धूल फांक रही है, जबकि यहां गैरसैंण से भी रोगी उपचार को पहुंचते हैं। द्वाराहाट कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय पालीटेक्निक सहित बड़ा आबादी क्षेत्र है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं सिफर हैं।

विज्ञापन


सुविधाओं के अभाव में अस्पताल से रेफरल सेंटर बना हुआ है। चौखुटिया, गैरसैंण, बग्वालीपोखर, जालली सहित आसपास के दूर दराज के क्षेत्रों से प्रतिदिन यहां सैकड़ों रोगी पहुंचते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के छह पद सृजित हैं, लेकिन दंत रोग, प्रसूति रोग, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ जैसे महत्वपूर्ण डाक्टरों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं, उनके पास प्रभारी का प्रभार भी है। यहां पहुंचने वाले रोगियों की भारी फजीहत हो रही है। पांच माह पूर्व जून में अस्पताल आखिरी बार अल्ट्रासाउंड हुआ था, यहां पहले से ही रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त  है। छह माह पहले क्षेत्रवासियों की मांग पर अल्मोड़ा के जैंती से रेडियोलॉजिस्ट को यहां तैनात किया गया, वह सप्ताह में दो बार आकर अल्ट्रासाउंड कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी आना बंद कर दिया है। रोगियों को मजबूरन रानीखेत अथवा हल्द्वानी जाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed