फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hundreds of tax notice to lease holders

करोड़ों के कर नोटिस से लीज धारकों के होश उड़े

Mon, 26 Jun 2017 11:07 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

लीज नवीनीकरण कर में भारी वृद्धि कर दिए जाने से छावनी क्षेत्र में रह रहे लीज धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। नवीनीकरण कर के रूप में लीज धारकों के पास लाखों, करोड़ों रुपये के नोटिस आ रहे हैं, यह धनराशि तीन माह में जमा करनी है, जिसके चलते लीज धारक परेशान हैं। इधर व्यापार मंडल और लीज धारकों की संयुक्त बैठक में इसे तानाशाही करार देते हुए नई लीज नीति का विरोध करने का निर्णय लिया गया। कहा कि यदि इस मामले में संशोधन अथवा ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यहां शिव मंदिर सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आजादी से पहले छावनी क्षेत्र में अंग्रेज हुक्मरानों ने न्यूनतम दरों पर भूमि लीज पर आवंटित की थी। आजादी के बाद कई लीजें समाप्त हो गई हैं। लीज खत्म होने से पहले ही लीजधारकों ने नवीनीकरण के लिए आवदेन कर दिया था, लेकिन रक्षा संपदा विभाग और रक्षा मंत्रालय ने इन मामलों को लटकाए रखा। अब नई लीज नीति घोषित कर दी गई है। जिसके तहत छावनी परिषद द्वारा लीज नवीनीकरण कर के रूप में लीज धारकों को लाखों, करोड़ों रुपये जमा करने के नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके चलते लीज धारकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


इस राशि को तीन माह के भीतर जमा करने को कहा गया है। सेवानिवृत्त ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने कहा कि नई लीज नीति कतई ठीक नहीं है। गरीब, किसान, काश्तकार इतनी बड़ी धनराशि देने की स्थिति में नहीं हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में नई लीज नीति के तहत बढ़े हुए किराए का विरोध कर दिया गया था। व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, महासचिव हर्ष पंत ने इसे तानाशाही पूर्ण नीति करार देते हुए कहा कि लीज धारकों के साथ मिलकर इसका विरोध किया जाएगा। सांसद, विधायकों के माध्यम से रक्षा संपदा विभाग को ज्ञापन भेजे जाएंगे। बैठक में व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, दीपक पंत, मनोज पंत, दीप भगत, पंकज प्रसाद, सभासद विनोद चंद्र,  मो. इदरीश बाबा, कामरान कुरेशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई लीज नीति लागू हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर ही नवीनीकरण कर के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि किसी भी लीज धारक को आपत्ति है तो वह कार्यालय में लिखित में शिकायत दर्ज कराए, छावनी परिषद इन शिकायतों को उच्चाधिकारियों के सम्मुख रखेगी।
ज्योति कपूर, सीईओ, छावनी परिषद रानीखेत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed