फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   HPV will be launched today, 10 adolescent girls will be vaccinated.

Almora News: आज होगी एचपीवी की लॉन्चिंग, 10 किशोरियों को लगेंगे टीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
HPV will be launched today, 10 adolescent girls will be vaccinated.

विज्ञापन

अल्मोड़ा। सरकार ने 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीका पूरी तरह निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस अभियान का देशव्यापी शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अल्मोड़ा में लॉन्चिंग स्थल पर 10 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि पहले यह टीका महंगा होने के कारण सीमित लोगों तक की ही पहुंच में था लेकिन अब इसे लोगों के लिए सुलभ बना दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में इसकी लॉन्चिंग की जानी है। इस दौरान 10 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। जिले में पांच हजार किशोरियों को चिह्नित किया गया है जिन्हें यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किशोरियों ने 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन 15 वर्ष की नहीं हुईं हैं वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर यह टीका लगवा सकेंगी। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को मोबाइल हेल्थ वैन की भी रिलॉन्चिंग होगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जाएगीं।
विज्ञापन




टीके से सर्वाइकल कैंसर रोकने में मिलेगी मदद

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे घातक कैंसर है। यह बीमारी मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण से होती है जिसे समय पर टीकाकरण से 93 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। 14 वर्ष की किशोरियों को टीके की एक ही खुराक मिलने से कुछ हद तक इसे रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed