{"_id":"6d16fb69e20da39497e2df0507659c7d","slug":"however-56-per-cent-of-the-cost-in-10-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीनों में खर्च किया मात्र 56 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीनों में खर्च किया मात्र 56 प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले के विकास के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 44.33 करोड़ रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया था। इसके लिए विभिन्न विभागों को 41.71 करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए। विभागों ने मात्र 25.32 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु जोशी ने यहां विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा की। बताया कि जिले के विकास के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 44.33 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित किया गया था। इसके लिए शासन से विभिन्न विभागों को 41.71 करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए हैं। विभागों ने इनमें से मात्र 25.32 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने कहा कि विभागों को इस मामले मेें तेजी लानी होगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शत-प्रतिशत धन को उपयोग करना होगा। उन्होेंने बैठक में बताया कि पर्यटन, साहसिक पर्यटन के कार्य सबसे धीमी गति के साथ चल रहे हैं। इस मद के मिले धन का 25 प्रतिशत ही खर्च हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में विभागवार प्रगति की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि शत-प्रतिशत धन खर्च करने वालों में समाज कल्याण विभाग, प्रादेशिक विकास दल, सेवा योजन विभाग, कला, संस्कृति विभाग शामिल हैं। वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथी चिकित्सा, उद्यान, भेषज, पशुपालन, सहकारिता, ग्रामीण एवं लघु उद्योग, अर्थ एवं संख्या विभाग ने आवंटित बजट का 60 से 99 प्रतिशत तक खर्च किया है। उन्होंने सभी विभागों को खर्च में तेजी लाने के साथ ही इससे संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ डा. महेश कुमार, डीएफओ एमबी सिंह, सीएमओ डा. जेसी मंडल, सीईओ रविशंकर आर्य, अर्थ एवं संख्या अधिकारी पीडी नौटियाल, समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन