फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hounerd by Congress

वरिष्ठ, बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान, 70 से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hounerd by Congress
धौलछीना में कांग्रेस की बैठक में जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व विधायक मनोज ति? - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में मंगलवार को भैंसियाछाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बुजुर्ग और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधान सभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर 70 से अधिक युवाओं और अन्य दलों के जुड़े लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन

धौलछीना स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि विधायक कुंजवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की जरूरत है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज जनता परेशान है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने चार साल बीतने के बाद भी वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर विकासखंड में कोई कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। इस मौके पर लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े 60 साल की उम्र पार कर चुके 250 बुजुर्गों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। वहीं 70 से अधिक युवाओं और 24 से अधिक विभिन्न दलों से जुड़े लोगों को भी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह जीना ने किया । इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह सुपयाल, ब्लॉक प्रमुख खुशबू पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धर्म सिंह मेहरा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष भगवती मटेला, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव दान सिंह नेगी, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेंद्र नेगी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed