{"_id":"fec4f46475b9c7afbdab59ebad7db242","slug":"hotels-found-in-domestic-gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में नहीं मिले घरेलू गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में नहीं मिले घरेलू गैस सिलेंडर
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को नगर के होटलों, रेस्टरेंटों और मिठाई की दुकानों में छापामारी की, लेकिन छापेमारी की सूचना तुरंत फैल गई और किसी भी दुकान में घरेलू सिलेंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
निरीक्षण में कुछ रेस्तराओं के भीतर अधिकारियों को भारी गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक रेस्टोरेंट से पके चिकन करी का सैंपल लिया जबकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर एक होटल स्वामी को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
होटलों और रेस्तराओं आदि में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने भारी फोर्स को साथ लेकर एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में कई होटल, रेस्टरेंटों, मिठाई की दुकानों आदि का निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी दुकान में घरेलू सिलेंडर लगा नहीं मिला।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जैसे ही अधिकारी निरीक्षण को निकले तुरंत यह खबर फैल गई। इसके बाद जिन भी लोगों ने घरेलू सिलेंडर लगाए थे तुरंत मौके से हटा लिए।
निरीक्षण के दौरान होटलों के किचन और रेस्तराओं के किचन में भारी गंदगी मिली। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने विक्रेताओं को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। टीम ने एक होटल से चिकन करी का सेंपल लिया। एक अन्य होटल के किचन में काफी गंदगी पाई गई।
सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम और मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत होटल स्वामी को नोटिस जारी किया गया। टीम ने मीट की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकान में गंदगी पायी गई। एक मांस विक्रेता को भी नोटिस दिया गया। टीम में उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह आदि थे।