{"_id":"6a6796882574c06aef0d0ecc","slug":"hopes-have-arisen-for-the-restoration-of-chhana-irrigation-canal-almora-news-c-232-1-alm1019-146615-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छाना सिंचाई नहर के जीर्णोद्धार की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छाना सिंचाई नहर के जीर्णोद्धार की जगी उम्मीद
Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बसभीड़ा क्षेत्र के ग्राम छाना की वर्षों पुरानी सिंचाई नहर के जीर्णोद्धार की उम्मीद फिर से जगी है। सिंचाई विभाग ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के निस्तारण में बताया है कि नहर की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए विशेष मरम्मत मद से प्रस्ताव तैयार कर शासन को धन आवंटन के लिए भेज दिया गया है।
सिंचाई खंड रानीखेत के अधिशासी अभियंता त्रषिराज चक्रपाणि की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शिकायतकर्ता विनोद सिंह नेगी को विभागीय कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। पत्र के अनुसार 15 जुलाई को ग्राम छाना की सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख अभियंता (बजट), सिंचाई विभाग, देहरादून को वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
विभाग का कहना है कि शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही नहर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य अक्तूबर से पहले पूरा कर लिया जाए जिससे किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विभाग ने यह भी बताया कि नहर के नियमित रखरखाव के लिए चौकीदार या बेलदार की तैनाती पर भी विचार किया जाएगा ताकि भविष्य में इसकी स्थिति खराब न हो। लंबे समय से नहर की मरम्मत की मांग कर रहे ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल पर संतोष जताया है।