फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   holo pot

खाली बर्तनों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन 

Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
holo pot
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नगर में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्थानीय नौलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। नौलों में भी सुबह से ही भीड़ लगने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बाजार क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने पालिका सभासद विद्या बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। तय किया गया कि एक शिष्टमंडल 15 जून को डीएम से मिलेगा। 

विज्ञापन


पानी नहीं मिलने से नाराज रामशिला वार्ड, सेलाखोला, खजांची मोहल्ला, जौहरी बाजार के लोगों ने पालिका सभासद विद्या बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका सभासद विद्या बिष्ट ने कहा कि एक-दो दिन की बारिश में ही नगर की पेयजल व्यवस्था ठप हो जा रही है। ऐसे में बरसात के मौसम में तो व्यवस्था इससे भी बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जल संस्थान को जल्द से जल्द नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पालिका सभासद विद्या बिष्ट, विनीत बिष्ट, नीलम बिष्ट, प्रदीप गुप्ता, मनीकरण गुप्ता, ललित कुमार वर्मा, जीएल वर्मा, मोनी लाल वर्मा, राशिद, बीएस बिष्ट, सुशीला बिष्ट, भुवन वर्मा, सुशील शाह, गोविंद सिंह बिष्ट, उदयराज साह, नीलू साह, गंगा वर्मा, रीता बिष्ट, मयंक गुप्ता, मृत्युंजय बिष्ट, छोटे लाल गुप्ता आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed