{"_id":"cb56204a6c9baa3de286e788ea13595d","slug":"holly-s-songs-in-bageshwar-skid-thirke-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरी घूंघट उठाओ होली आई रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरी घूंघट उठाओ होली आई रे...
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां शनिवार रात आयोजित बैठकी होली के गीतों के गायन में होल्यारों ने अपने मनमोहक गीतों से लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ हिमांशु जोशी ने कहा कि होली के गीताें में प्रेम रस, विरह, भक्ति गीतों का अनूठा संगम है। यह ऐसा पर्व है जो रूठे मनों को भी एक कर देता है।
पिंडारी मार्ग के नरेंद्रा पैलेस में नवीन साह, संजय साह, नरेंद्र खेतवाल की ओर से आयोजित बैठकी होली के गीतों के गायन की शुरुआत एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर हुई। अल्मोड़ा हुक्का क्लब से आए होल्यार गिरीश चंद्र जोशी के गोरी घूंघट उठाओ पलक होली आई रे.......। गाकर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। कमल तिवारी ने आई अचानक होली अब कैसी बंसी बजाए घनश्याम......गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पंकज पांडे ने सौ सौ बहाना करके मेरे कूचे में आकर......, फाल्गुन मास ऋतु आई रही....।
गाकर दर्शकों को मस्त कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली के मनमोहक गीतों का गायन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहां सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, पूरन पालनी, दीप चंद्र जोशी, चंद्रलाल साह, कंचन साह, राजेश नैनवाल, विजय वर्मा, आलोक साह आदि मौजूद थे।