{"_id":"63fba965e2bf5b3c280ce5f4","slug":"holi-in-pokharam-dwarahat-ranikhet-news-c-8-1-65950-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नथुली में उलझे बाल, सिपहिया काहे जुल्फें बढ़ाए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नथुली में उलझे बाल, सिपहिया काहे जुल्फें बढ़ाए...
Mon, 27 Feb 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में पोखरम के आठवें बैठकी होली महोत्सव में होली की धूम मची रही। विभिन्न राग आधारित होली गाकर होल्यारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राग काफी में नथुली में उलझे बाल, सिपहिया काहे जुल्फें बढ़ाए... ने खासी वाहवाही बटोरी। इससे पहले समाजसेवी मोहन सिंह बिष्ट, होली गायक प्रभात गंगोला और एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने दीप जलाकर बैठकी होली का शुभारंभ किया।
बता दें कि पोखरम संस्थान में हर साल बैठकी होली का आयोजन किया जाता है जो रातभर चलता है। संस्थान के निदेशक त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने अतिथियों का आभार जताया। संस्थान की ओर से होली गायक अनिल सनवाल और कमल जोशी को वर्ष 2023 का पोखरम होली महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके बाद सजी महफिल में दूर-दूर से आए शास्त्रीय संगीत के प्रखर होली गायकों ने रातभर विभिन्न रागों पर आधारित होली गाकर समा बांध दिया।
होली गायकी की शुरुआत करते हुए प्रभात गंगोला ने राग भीम पलासी पर आधारित बंदिश मारो न मारो पिचकारी... गाकर समा बांध दिया। इस महोत्सव में राग धमार, राग काफी, राग जंगला काफी, राग परज, राग बागेश्री, राग सहाना, राग विहाग, राग खम्माज, राग पीलू, राग देश आदि रागों से युक्त होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
मुकुल कुमार ने राग काफी में नथुली में उलझे बाल, सिपहिया काहे जुल्फें बढ़ाए..., अनिल सनवाल ने राग सहाना में मोहब्बत में सारा जहा खिल रहा है..., संदीप गोरख ने श्याम कल्याण में कोठे से उतर अंगना में खड़ी..., अमरनाथ भट्ट ने राग भैरवी में पैयां पणु में तेरे... और अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न रागों पर आधारित होली गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गौरव कुमार, प्रमोद कुमार, कैलाश पांडे आदि ने तबले में संगत की। पिथौरागढ से प्रसिद्ध यू-ट्यूबर पवन पहाड़ी और संस्कृति कर्मी हेम पंत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहां डॉ. दीपक मेहता, डॉ. संतोष बिष्ट आदि थे।