फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in Almora

नगर और ग्रामीण इलाकों में मची होली की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Holi in Almora
अल्मोड़ा के धारानौला में होली के गीत गाती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। नगर समेत ग्रामीण इलाकों मेें होली की धूम मची हुई है। नगर क्षेत्र में घर-घर महिलाओं की बैठकी और खड़ी होली चल रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी होली पूरे शराब पर है। चीर स्थल पर देर रात तक होली की धूम मची हुई है।
विज्ञापन

ढूंगाधारा में सामाजिक कार्यकर्ता गीता मेहरा के आवास पर महिलाओं ने जल कैसे भरूं जमुना गहरी, ठाड़ी भरूं राजा राम जो देखें, मथुरा में खेलें एक घड़ी, गोरी प्यारी लागो तेरो झनकारो, हां जी सीता वन में अकेली कैसे रही है आदि होली गीत गाए।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने स्वांग का भी प्रदर्शन किया। वहां अरुणा मेहरा, मीना भैसोड़ा, भगवती बिष्ट, मीनाक्षी मेहरा, गीता पांडे, कंचन जोेशी, पारो कुंजवाल, विद्या बिष्ट आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के आवास पर भी महिलाओं की होली हुई। इधर सालम समिति का दो दिवसीय होली महोत्सव राम सिंह धौनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में शुरू हो गया है।
होल्यारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक होली खेलें गिरजापति नंदन, शिव के मन माहि बसे बसे काशी, आधे काशी में बामन बनिया आधे काशी आदि होली गाए।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री अमरनाथ रजवार, बिशन बोरा, संयोजक विनोद जोशी, गोपाल मेहरा, जगमोहन फर्त्याल, उमेश भट्ट, विपिन जोशी, पूर्व तहसीलदार लोकमणि भट्ट आदि ने होली गाई।
इसके अलावा नगर के मोहल्लों में घर-घर महिलाओं के होली आयोजन चल रहे हैं। वहीं हुक्का क्लब, त्रिपुरा सुंदरी समेत अन्य स्थानों पर पुरुषों की देर शाम तक होली चल रही हैं।
चीर बंधन स्थल पर भी देर रात तक खड़ी होली का गायन चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात रंग उत्सव के तहत जिला पंचायत परिसर धारानौला में होली महोत्सव हुआ।
राधा कृष्ण के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। सोमेश्वर क्षेत्र के गांवों में भी महिलाओं और पुरुषों की घर-घर खड़ी और बैठकी होली चल रही हैं।
वन को चले दो भाई
धौलछीना। क्षेत्र में महिला होली की धूम मची है। महिलाएं पारंपरिक होली गायन और नृत्य के साथ होली खेल रही हैं। महिला होलियारों ने रंग गुलाल लगाकर शृंगार और भक्ति आधारित होली गीत गाए।
वहीं पुरुषों की कुमाऊंनी खड़ी होली भी गांव गांव जमने लगी है। शुक्रवार को धौलछीना में महिला होली कमेटी की होली सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल मेहरा के आवास पर हुई।
महिला होल्यारों ने अबीर गुलाल लगाया और होली गायन कर स्वांग भी प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कैले बांधी चीर हो रहो रघुनंदन राजा, मत जाओ पिया होली आई रही, होली खेले नंदलाल बिरज मै, जोगी आयो शहर में व्यापारी, बन को चले दो भाई आदि होली गीत गाए।

नीमा रावत, विजयलक्ष्मी, शोभा, मंजू मलवाल, किरन मेहरा, सरस्वती जीना, दीपा मेहरा, अंजू मेहरा, विमला मेहरा, भगवती कार्की, पार्वती मेहरा भावना, मुन्नी, प्रीति डालाकोटी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed