फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi Dhoom in city and rural areas

नगर और ग्रामीण इलाकों में होली की धूम

Tue, 19 Mar 2019 11:31 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Tue, 19 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Holi Dhoom in city and rural areas
सोमेश्वर में होली गाती होल्यारों की टोली। - फोटो : amar ujala

नगर और ग्रामीण इलाकों में होली की धूम मची हुई है। जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों की बैठकी और खड़ी होली चल रही हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में मंदिरों में देर रात तक होली गायन चल रहा है।

विज्ञापन

ढूंगाधारा में गीता मेहरा के आवास में महिलाओं ने झनकारो झनकोर गोरी प्यारो लगो तेरो झनकारो, बलमा घर आयो फागुन में, मत फोड़ो गागर मोहना आदि होली गाई और नृत्य के साथ ही स्वांग का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विमला बोरा, किरन साह, राधा बिष्ट, भगवती बिष्ट, लीला जोशी, दीपा भंडारी, बीना बिष्ट, गीता पांडे, प्रियंका जोशी, इंदु डसीला, बीना मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सालम समिति द्वारा राम सिंह धौनी सभागार में आयोजित होली महोत्सव में शिव के मन माही बसे काशी, सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है, रघुवर से बैर करो न पिया, लौटा दो तुम उनकी सिया आदि होली गीत गाए। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विनोद जोशी, विशन बोरा, सचिव अमरनाथ रजवार, गोपाल मेहरा, देव सिंह, विपिन जोशी, नंदन बिष्ट, दीवान आर्य, गोविंद बिष्ट, उमेश भट्ट, मनोज पांडे, भगीरथ पांडे, चंद्रमणि भट्ट, डॉ. दीवान नगरकोटी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दन्यां में उद्धेश्वर शिव मंदिर में दन्यां, डसीला, टकोली समेत  विभिन्न गांवों से होली दल पहुंचे। होल्यारों ने भगवान महादेव को अबीर-गुलाल लगाया और सुख समृद्धि की कामना की गई। सोमश्वर घाटी क्षेत्र के गांवों में भी होली की धूम मची हुई है। महिलाएं और पुरुषों के दल जगह-जगह  होली गायन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed