{"_id":"65f5ec9053c19455b2052606","slug":"holi-celebration-in-full-swing-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-109602-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डारो ना रंग कन्हाई, मैं तो लुक-छुप जमुना को जाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डारो ना रंग कन्हाई, मैं तो लुक-छुप जमुना को जाई...
Sun, 17 Mar 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर में होली गाती महिला होल्यार। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नंदा देवी मंदिर में आयोजित होलिकोत्सव में महिला होल्यारों ने जमाया रंग
अल्मोड़ा। नगर के नंदा देवी मंदिर में महिलाओं ने होलिकोत्सव का आयोजन किया। गणेश वंदना के साथ होली की शुरूआत हुई। इसके बाद महिलाओं ने मोहनिया जो खेले ऐसी रंगीली फाग, मोपे डारो ना रंग कन्हाई मैं तो लुक-छुप जमुना को जाई सहित कई गीतों का गायन किया।
शनिवार को महिला कल्याण संस्था की तरफ से आयोजित होलिकोत्सव का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया। उन्होंने महिलाओं को होली की शुभकामना दी। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। स्वांग के जरिए उन्होंने व्यंग्य भी कसे। कार्यक्रम में देवी मंदिर संस्कृति महिला टीम खत्याड़ी, आंचल दलन्यू कलोनी, कोकिला सांस्कृतिक दल मलली माल, सर्वोदय टीम खोल्टा, मां दुर्गा शक्ति न्यू इंदिरा कॉलोनी, महिला शक्ति खत्याड़ी, कोकिला सांस्कृतिक दल सैनिक कॉलोनी माल, धोनी मंदिर राजपुर, जाखन देवी समिती, जौहार संस्कृति टीम खत्याडी, मां जगदंबा टीम धारानौला की टीम के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चंद्रा अग्रवाल, हेम जोशी, तारा चंद्र जोशी, मंजू अग्रवाल, आशा पंत, आशा कर्नाटक, मंजू जोशी, ममता चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद