{"_id":"56ec46284f1c1bbe438b4974","slug":"holi-began-singing","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली गायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली गायन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रंग पड़ने और चीर बंधन के साथ उपमंडल क्षेत्र में होली पर्व शुरू हो गया है। रानीखेत के गैरगांव, पंतगांव और द्वाराहाट के भतौरा की थोकदार बाखली में चीर बांधी गई। होल्यारों ने ‘कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा’ गाकर और पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ शुरू हुआ खड़ी होलियों का दौर।
विज्ञापन
पंतगांव गैरगांव में होल्यारों ने मां देवी का आह्वान किया, विशेष पूजा अर्चना हुई, इसके बाद चीर बांधी गई। होल्यारों ने खड़ी होली गाई, जिसमें ‘शिव के मन माहि बसे काशी, झूलति रहो अंबे झूलति रहो’ जैसी होलियां गाईं। गांव की बसासत के वक्त प्रधान झ्यो शर्मा, इसके बाद अमृत देव, श्री बल्लभ, देवीदत्त, दुर्गादत्त, मथुरा दत्त, हीरा बल्लभ के घर पर चीर का बंधन होता था, इस बार प्रधान हरीश चंद्र पंत के घर पर चीर बांधी गई।
विज्ञापन
होली के दौरान होल्यारों का मुख्य कर्तव्य चीर की सुरक्षा करना होती है। द्वाराहाट के कैड़ारो घाटी अंतर्गत भतौरा में चीर बांधी गई। भतौरा होली समिति के अध्यक्ष कृपाल कैड़ा, डांगर विशन सिंह कैड़ा, भुवन चंद्र जोशी, मोहन चंद्र कैड़ा के नेतृत्व में खड़ी होली हुई। घगलोड़ी में कालिका मंदिर में बिजेपुर में विधि विधान के साथ चीर बांधी गई। होलियों का गायन हुआ।
विज्ञापन