Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi aayi re Kanhaiya, Holi aayi re...danced

Almora News: होली आई रे कन्हाई, होली आई रे...पर लगाए ठुमके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Holi aayi re Kanhaiya, Holi aayi re...danced
अल्मोड़ा। होली पर्व नजदीक आते ही नगर होली के रंग में रंगने लगा है। जगह-जगह होली गायन शुरू हो गया है। महिलाओं के भी सामूहिक होली गायन आयोजन हो रहे हैं। मां नंदा सर्व दलीय महिला समिति की ओर से मंगलवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित महिला होलिकोत्सव में महिलाओं ने होली गायन कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक होली के परिधान में सजकर नंदादेवी मंदिर परिसर पहुंचीं। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। महिलाओं ने जहां खड़ी होली गायन से धमाल मचाया वहीं बैठकी होली की भी शानदार प्रस्तुत दी। महिलाओं ने हो रही जै जै कार ओ नंदा मैय्या तेरे भवन में.., तुम क्यों ना आए श्याम.., नगर में धूम मची है.., होली आई रे कन्हाई होली आई रे..., कैसी बंसिया बजाई मोरे कान्हा ने..., नंद लाल मोरी बय्या न पकड़ो ...आदि होली गीतों से रंग जमाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने शास्त्री संगीत, राग आधारित भक्ति और श्रृंगार रस की होली गीतों पर नृत्य कर ठुमके लगाए। समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वहां उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, कोषाध्यक्ष माया वर्मा, उप सचिव लक्की वर्मा, किरन साह, गीता आर्य, हेमा जोशी, गीता पांडे, ज्योति रावत, राधा राजपूत, मोहन कनवाल, गीता बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, विमला बोरा, शीला पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed