फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hole on road in Garur

बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग के गड्ढों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hole on road in Garur
गरुड़ में पूर्व विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क में बने गड्ढों को भरते - फोटो : GARUD
श्रमदान कर कांग्रेसियों ने दिखाया आइना
विज्ञापन

बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग पर बनेे गड्ढों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग खस्ताहाल हो गया है। इसमें पग-पग पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है। क्षेत्रीय विधायक को आइना दिखाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को श्रमदान किया। इसके तहत बैजनाथ से ढिकुरा पुल तक की सड़क में बने गड्ढों को मिट्टी और पत्थर भरकर पाटा। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अन्य लोगों से भी अपने घर, दुकान के पास सड़क में बनने गड्ढों को भरने का आह्वान किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता शनिवार को फावड़ा, कुदाल, बेलचा और तिरंगा लेकर बैजनाथ तिराहे पर एकत्र हुए। पूर्व विधायक फर्स्वाण के नेतृत्व में उन्होंने सड़क में बने गड्ढे पाटे। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शीघ्र गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग में बनने गड्ढों को भरेंगे। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक समेत प्रांतीय खंड लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि जिलेभर में सड़कें खस्ताहाल हैं। कई बार मांग करने के बावजूद सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है। इस कारण वाहनों में टूटफूट और दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली, भुवन पाठक, सुंदर बरोलिया, लक्की वर्मा, विनोद बोरा आदि थे।
विज्ञापन

इंसेट
नौटंकी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नौटंकी कर रहे हैं। विधायक चंदन रामदास ने कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य का कुछ ही दिन पहले शुभारंभ किया है। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में निविदा आमंत्रित कर डामरीकरण के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16जीआरडी 02
बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में बने गड्ढों को भरते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed