फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Historic Inter College Someshwar

सोमेश्वर का ऐतिहासिक इंटर कॉलेज बदहाल

Sat, 03 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 03 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Historic Inter College Someshwar
सोमेश्वर का ऐतिहासिक इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन दानदाताओं ने कभी नहीं सोचा होगा कि जिस शिक्षा के लिए हम अपनी भूमि दान दे रहे हैं, उसका आजाद भारत में ऐसा हश्र होगा कि अभिभावक अपने बच्चों को यहां पढ़ाने से भी कतराने लगेंगे।

विज्ञापन


उन्हें तो बस अपनी पीढ़ी में शिक्षा की ज्योति जलाने की ललक थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और आजाद देश के नेताओं और अधिकारियों ने उनके अरमानों को कुचल डाला। इसका जीता जागता उदाहरण है राजकीय इंटर कालेज सोमेश्वर।
विज्ञापन


ताकुला ब्लॉक का 99 वर्ष पहले बने इस स्कूल के भवन की स्थिति जीर्ण-शीर्ण है। छत से पानी टपकता है। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं हैं। शिक्षकों के सात पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 1979 में स्कूल में में 600 बच्चे पढ़ते थे, वर्तमान में छात्र संख्या घटकर 260 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता से पूर्व 1917 में सोमेश्वर के कुछ बोरा परिवारों ने स्कूल स्थापित करने के लिए 126 नाली भूमि दान में दी। प्रारंभ में जिला परिषद से संचालित स्कूल कक्षा आठ तक खुला और छात्रावास की भी सुविधा थी। 126 नाली में से एक हिस्से में स्कूल भवन बना।

शेष भूमि में खेती, मछली और मुर्गीपालन भी किया जाता था। इससे स्कूल को आय भी होती थी। 1968 में स्कूल का हाईस्कूल और 1979 में इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हुआ। स्कूल की 79 नाली भूमि महाविद्यालय को दे दी गई है और  स्कूल के पास अब 47 नाली भूमि ही रह गई है।

इंटरमीडिएट कालेज में उच्चीकरण के समय 600 से अधिक बच्चे पढ़ते थे। 1990-91 में स्कूल में 445, 1999-2000 में 391, 2006-07 में 364 बच्चे, 2013-14 में 217 बच्चे, चालू शिक्षा सत्र में 260 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में एलटी संवर्ग के नौ पदों में से गणित, विज्ञान, व्यायाम शिक्षक, प्रवक्ता संवर्ग में नौ पदों में से भौतिकी, गणित, हिंदी, इतिहास के शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं।


महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल भवन जीर्ण-शीर्ण बना हुआ है। छत टपकती है। दीवारों में सीलन है। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। चहारदीवारी भी नहीं है। स्कूल की उपेक्षा से अभिभावकों में शासन, शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed