{"_id":"30e45242d2f3f58201388eb69f922865","slug":"himoutsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकी निकाली। इसके बाद लोअर परिसर में स्थित आडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति कर्मी जुगल किशोर पेटशाली और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने किया। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां निकाली। विधि संकाय से शुरू होकर झांकी आडिटोरियम पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि संस्कृतिक कर्मी जुगल किशोर पेटशाली ने कार्यक्रम को संस्कृति के संरक्षण में सहायक बताया। कुलपित प्रो. धामी ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों को सराहा।
इसके बाद संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कुलगीत प्रस्तुत किया। जिया रानी छात्रावास की छात्राओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कला संकाय ने नृत्य नाटिका राजुला मालुशाही का मंचन किया। संचालन डा. मधुलता सनवाल, डा. संजीव आर्या और डा. मेघा भारती ने किया। मुख्य सांस्कृतिक संयोजक नीरज सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत, प्रॉक्टर प्रो. जेएस बिष्ट, प्रो. हेमा जोशी, प्रो. जेएस रावत, प्रो. शेखर जोशी, डा. भीमा मनराल, प्रो. निर्मला पंत, प्रो. एसए हामिद, डा. इला बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. बीडीएस नेगी, लियाकत अली खान आदि उपस्थित थे।