फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Himani First InThree Thousand Metre

तीन हजार मीटर में हिमानी प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Himani First InThree Thousand Metre
खेल महाकुंभ की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-17 बालक- बालिकाओं के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर -17 बालिकाओं की 400 मी दौड़ में योगिता नेगी ने प्रथम, साक्षी नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मी में हिमानी राणा प्रथम और सुनीता राणा द्वितीय रहीं। 100 मी. दौड़ में पलक प्रथम और रितु द्वितीय रहीं। गोला फैंक में आरती नेगी प्रथम, गायत्री नेगी दूसरे स्थान पर रहीं। 3000 मी. बालक में नरेंद्र साह, अमित राणा, 100 मी. में हेमंत रावत, करन आर्या ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में नौगांव कफड़ा प्रथम रहा। लंबी कूद में राजू, अजीत नाथ , 400 मी दौड़ में वीरेंद्र रावत और हेमंत रावत दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 1500 मी में अभय नेगी और विवेक ने बाजी मारी। वहां पर कार्यक्रम संयोजक बीईओ डीएल आर्या, सह संयोजक हेम चंद्र कबडवाल, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक भीम सिह, निरंजन रौतेला, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र जोशी, जेएस बिष्ट, बीएस अधिकारी, जेएस उनियाल कंचन भंडारी आदि ने सहयोग दिया। संचालन डीडी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed