{"_id":"59031a164f1c1b0b71c0f50c","slug":"high-school-but-not-deployed-spokesman-in-school-intermediate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल इंटर में उच्चीकृत, पर प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल इंटर में उच्चीकृत, पर प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं
almora
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलादेवी ब्लाक में राजकीय इंटर कालेज अंडोली का गत वर्ष सरकार ने उच्चीकरण किया, लेकिन नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अब तक स्कूल में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। प्रवक्ताओं के अभाव में इंटर कक्षाओं में विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं और स्कूल के उच्चीकरण का छात्र-छात्राओं को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों की मांग पर सरकार ने राजकीय हाइस्कूल अंडोली का पिछले साल इंटरमीडिएट में उच्चीकरण किया। स्कूल में पूर्व में कक्षा छह से दसवीं तक करीब 200 बच्चों को पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक तैनात थे, लेकिन करीब तीन माह पहले तीन शिक्षकों का बिना प्रतिस्थानी के तबादला कर दिया गया। अब स्कूल में मात्र पांच शिक्षक रह गए हैं।
विज्ञापन
नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। सरकार ने स्कूल का हाइस्कूल से इंटरमीडिएट में पिछले साल उच्चीकरण तो कर दिया है पर अब तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की है। इस कारण हाइस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले रहे हैं और असमंजस में हैं। स्कूल में अंडोली, मटकन्या, मल्ला गैराड़, तल्ला गैराड़, चल्थी, भगरतोला, चमुवां, काना आदि गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। गांव की प्रधान कमला पांडे और पूर्व प्रधान देवीदत्त पांडे ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा जा चुका है। यदि जल्द स्कूल में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई तो एक पखवाड़े के बाद गुरुड़ाबांज में चक्काजाम करने को ग्रामीण मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन