फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hey Nanda Hey Gauri, journey to Kailash

Almora News: हे नंदा हे गौरा, कैलाशों की यात्रा

Mon, 01 Sep 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 01 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hey Nanda Hey Gauri, journey to Kailash
गरुड़ के कोटभ्रामरी मंदिर में आयोजित मेले के समापन पर नंदा का डोला विसर्जन करने जाते श्रद्धालु।
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र का प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेला संपन्न हो गया है। तीन दिवसीय मेले के समापन दिवस पर मंदिर से मां नंदा का भव्य डोला निकाला गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मूर्ति विसर्जन के दौरान जयकारों के साथ मां नंदा को विदा किया।
विज्ञापन

मेले का आगाज शुक्रवार की रात को भजन संध्या के साथ हुआ। पूरी रात मंदिर में जागरण हुआ। शनिवार को कदली वृक्ष आमंत्रण, मूर्ति निर्माण के बाद विधिवत रूप से अतिथियों ने मेला शुभारंभ किया। पूरी रात मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन की धूम रही। रविवार को भी दोपहर तक मुख्य मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कोट मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का परिचायक है। उन्होंने मंच से मेला समापन की घोषणा की। दोपहर बाद मंदिर से मां नंदा का डोला भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर से भ्रमण के बाद डाक बंगले के समीप मूर्ति का विसर्जन किया गया। समापन अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, देवेन्द्र गोस्वामी, त्रिलोक बुटोला, भुवन पाठक, सुनील दोसाद, बबलू नेगी समेत 10 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन



हे नंदा हे गौरा, कैलाशों की यात्रा
शनिवार की रात कोट मेले में प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण और माया उपाध्याय ने सुरों का जादू बिखेरा। दर्शन ने हे नंदा हे गौरा भजन से कार्यक्रम शुरू किया। कई गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोहा। माया ने भी अपने चिर परिचित गीत और भजनों की प्रस्तुति दीं। रविवार को दिन के समय लोक गायिका कमला देवी ने राजुला मालूशाही समेत अन्य प्रस्तुतियों से मन मोहा। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने भी नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया। ट्रक यूनियन की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैर-भगनौल गायक भी पहुंचे
कोट मेले की रात को चौखुटिया, गेवाड़ आदि स्थानों से बैर, भगनौल गायक भी पहुंचे। हर साल की तरह इस बार भी इन कलाकारों ने मुख्य मंच से दूर अपनी प्रस्तुतियां दीं। पुरानी पीढ़ी के लोगाें ने इन गायकों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed