{"_id":"1d2faa49227f7aa36c3faaef517285fb","slug":"heritage-could-not-declare-collectorate-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज घोषित नहीं हो सका कलक्ट्रेट भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज घोषित नहीं हो सका कलक्ट्रेट भवन
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलहवीं सदी में बने ऐतिहासिक अल्मोड़ा कलक्ट्रेट के भवन को हेरिटेज घोषित करने की योजना शासन स्तर पर लटकी है। इस योजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को बजट देना है, लेकिन शासन स्तर से मंजूरी न मिलने से कलक्ट्रेट भवन को हेरिटेज बनाने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
चंद शासकों ने ऐतिहासिक मल्ला महल (कलक्ट्रेट भवन) का निर्माण 16वीं शताब्दी में करवाया। करीब 425 साल पुराने ऐतिहासिक कलक्ट्रेट भवन से तत्कालीन चंद शासक पूरे कुमाऊं मंडल का साम्राज्य चलाते थे। बाद में ब्रिटिश अफसरों ने भी मल्ला महल से कुमाऊं का प्रशासन चलाया।
विज्ञापन
चंद शासकों द्वारा बनाया गया मल्ला महल ऐतिहासिक, प्राचीन शिल्प, स्थापत्य कला की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। देश को आजादी मिलने के बाद इसी भवन में कलक्ट्रेट कार्यालय संचालित हो रहा है। कलक्ट्रेट भवन में डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय, कोषागार, रजिस्ट्रार कार्यालय, आपदा प्रबंधन, आबकारी आदि विभागों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से ऐतिहासिक, प्राचीन मल्ला महल को हेरिटेज घोषित करने की मांग उठ रही है। पांडेखोला में जजी परिसर के पास की भूमि में कलक्ट्रेट बनाना प्रस्तावित है। पूर्व में प्रशासन ने मल्ला महल को हेरिटेज घोषित करने को शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद एडीबी के अधिकारियों ने पिछले वर्ष कलक्ट्रेट भवन का सर्वे भी किया था, लेकिन इसके बाद से मामले ठंडे बस्ते में है।