फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hemant entitled Ranikhet students' union president

हेमंत अधिकारी बने रानीखेत छात्र संघ के अध्यक्ष

Sat, 08 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 08 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hemant entitled Ranikhet students' union president
रानीखेत कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत पीजी कालेज में संपन्न छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हेमंत अधिकारी ने बाजी मार ली। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. शाहनवाज को 148 मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए कांटे के मुकाबले में शैफाली गौडियाल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रितिका माहरा को 46 मतों से हराया। सचिव पद पर पंकज कनवाल और विवि प्रतिनिधि पद पर भावना ने बाजी मारी। देर शाम विजेता प्रतिभागियों ने जुलूस निकाला। प्राचार्य डा. चंद्र राम ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन


छात्र संघ प्रभारी डा. जया पांडे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हेमंत अधिकारी को 605, मो. शाहनवाज को 455 और हरीश अधिकारी को 245 मत मिले। हेमंत ने 148 मतों से जीत दर्ज की। छात्रा उपाध्यक्षा पद पर शैफाली गौडियाल को 671 और  रितिका माहरा को 625 मत मिले। शैफाली 46 मतों से जीतीं। सचिव पद पर पंकज कनवाल को 748 और नरेंद्र सिंह को 546 मत प्राप्त हुए। पंकज ने 202 मतों से जीत दर्ज की। विवि प्रतिनिधि पद पर भावना को 670 तथा कपिल सिंह कार्की को 610 मत मिले।
विज्ञापन


भावना 60 मतों के अंतर से विजयी हुईं। छात्र उपाध्यक्ष पद पर ललित अस्वाल, संयुक्त सचिव पद पर नीलेश जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कांडपाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। प्राचार्य डा. चंद्र राम ने विजेता प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। देर शाम को विजेता प्रतिभागियों ने बाजार में जुलूस निकाला और खुशी मनाई। पीजी कालेज में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed