{"_id":"6015b1758ebc3e32b4381077","slug":"hemant-bagadwal-in-congress-meeting-ranikhet-ranikhet-news-hld413038269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर गए प्रभारी हेमंत बगडवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर गए प्रभारी हेमंत बगडवार
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में अतिथियों का स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। रानीखेत, द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त बैठक में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हेमंत बगड़वाल ने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा। बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का अब नियमित आयोजन होगा। बूथों को मजबूत करना सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया।
ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत की अध्यक्षता में शिव मंदिर में हुई बैठक में बगड़वाल ने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। रानीखेत के विधायक करन माहरा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि एकजुटता से ही भाजपा के छल प्रपंच को तोड़ा जा सकता है। द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली, रचना रावत, भगवती रिखाड़ी, राजेंद्र किरौला ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास का पहिया पूरी तरह से जाम हो गया है। महात्मा गांधी को भी याद किया गया। यहां जिलाध्यक्ष महेश आर्या सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष संजय रावत, द्वाराहाट के अध्यक्ष डिगर सिंह, ताड़ीखेत के गोपाल देव, स्याल्दे के कुशलानंद, कमल साह, दीप चंद्र खुल्बे, जिपंस पंकज कुमार, प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला देवी, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, सल्ट के प्रमुख विक्रम रावत, कमलेश बोरा आदि थे।
सीएम पद की खींचतान का दर्द भी उभरा
रानीखेत। तीन विधानसभा क्षेत्रों की बैठक में कार्यकर्ताओं के मन की टीस भी उभरकर सामने आई। द्वाराहाट से पहुंचे नारायण रावत ने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस के अंदर खींचतान चल रही है, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। कांग्रेस को अभी एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि प्रांतीय स्तर के नेताओं के साथ बैठकर इस मसले पर वार्ता होगी। फिलहाल भाजपा के राज को खत्म करना है। मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान का है। हाईकमान जिसे भी चेहरा घोषित करेगा, उसके साथ होंगे। विधायक करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस एक है और भाजपा पर भारी पड़ सकते हैं। लेकिन इसके लिए एकजुटता जरूरी है। संचालन दीपक पंत और गोपाल देव ने किया। यहां रानीखेत नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन नेगी, कैलाश पंत, हेमंत माहरा, सोनू, अमन शेख, कुलदीप कुमार आदि थे।