{"_id":"56f192fc4f1c1b0e02f14d6d","slug":"helper-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरने से हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरने से हेल्पर की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आदिबदरी से रामनगर लौट रहे एक ट्रक के सिमलखेत के निकट करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना में हेल्पर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आदिबदरी में सामान उतारने के बाद रामनगर लौट रहा ट्रक यूके06 सीए4688 तहसील अंतर्गत सिमलखेत में सोमवार रात करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक नंदन सिंह करायत ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक का हेल्पर मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हबीब निवासी रामनगर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया। श्री करायत ने बताया कि चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संभवत: वह मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन