{"_id":"5e8973918ebc3e6fa874a30d","slug":"help-in-lock-down182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह यह हुई न व्यापारी की दरियादिली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वाह यह हुई न व्यापारी की दरियादिली
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ व्यापारी बलबीर धवन।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के दौरान आज हर कोई अपने अपने सीमित संसाधनों से समाज की मदद करने को आगे आ रहा है। ऐसे ही एक व्यापारी हैं बलबीर धवन। जो हर ग्राहक को खाद्य सामग्री में 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने के साथ ही मोमबत्ती और दिया नि:शुल्क बांट रहे हैं।
चौक बाजार के पास जनरल स्टोर की बड़ी दुकान को हर कोई पहचानता है। दुकान के स्वामी बलबीर धवन कोरोना संक्रमण के दौरान ग्राहकों को खाने के सामान में 10 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। चाहे वो मसाले हो, जूस हो, जैम, स्क्वेश दुकान में रखा सामान ग्राहकों को कम दाम में दे रहे हैं। बलबीर ने बताया कि सेनेटाइजर में वो 17 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के पास अब पैसे कम हो रहे हैं और कई लोग महंगा सामान नहीं ले पाते। ऐसे समय में जो हो सकता है वो करेंगे।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के दीया जलाने की अपील के बाद से वह प्रत्येक ग्राहक को मुफ्त दीया और मोमबत्ती भी बाँट रहे हैं। ताकि लोग घरों में सामाजिक दूरी बनाते हुए रात को 9 बजे 9 मिनट के लिए दीये का प्रकाश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन