{"_id":"5f2ee4268ebc3e3c9b1d9856","slug":"heli-service-in-almora-almora-news-hld3927200123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारियां जोरों पर
अल्मोड़ा के टाटिक में तैयार हैलीपेड भवन।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा से पंतनगर और देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। अल्मोड़ा के टाटिक में कांग्रेस शासनकाल के दौरान बने हेलीपैड के सुधारीकरण के काम जोरों से चल रहा है जो इसी माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पहाड़ की तरफ आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अल्मोड़ा के टाटिक में कांग्रेस शासन काल में करीब छह साल पहले हेलीपैड बनाया गया था। फिलहाल इसी हेलीपैड से सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस हेलीपैड में यात्री वेटिंग रूम को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही टिकट काउंटर में भी सुधारीकरण का काम चल रहा है। वहां ट्रायल लगाने और पेंटिंग आदि का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेलीपैड में सुधारीकरण के कार्य इस माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि शुरू में अल्मोड़ा से पंतनगर और देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू की जाएंगी। इससे अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोग भी हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उड़ान योजना के तहत लोगों को टिकट में भी राहत मिलेगी। हेली सेवा शुरू होने से आपदा और अन्य विपरीत परिस्थितियों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।