फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy use of electricity, no effort to pay bills

Almora News: सरकारी विभागों ने किया बिजली का भरपूर उपयोग, बिल चुकाने में छूट रहे पसीने

Thu, 25 Jan 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy use of electricity, no effort to pay bills
संजय नयाल
विज्ञापन


अल्मोड़ा। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम यह कहावत सटीक बैठती है यूपीसीएल पर। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में दो महीने शेष हैं लेकिन सरकारी विभाग बिजली बिल का भुगतान करने के लिए गंभीर नहीं हैं। यूपीसीएल ने जो सूची जारी की है उसमें 54 सरकारी विभाग उसके देनदार हैं। इन विभागों ने यूपीसीएल का 5.62 करोड़ का भुगतान नहीं किया है।
बड़े बकायेदारों में नगरपालिका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, एसएसबी और लोनिवि शामिल हैं। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी ये विभाग बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि दो माह का बिल जमा न करने पर आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई का डंडा चलता है लेकिन सालों से बिजली का उपयोग करने वाले सरकारी विभागों को केवल नोटिस भेजकर औपचारिकता निभाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन




पालिका पर चार करोड़ से अधिक की देनदारी
अल्मोड़ा। यूपीसीएल की सूची में बिजली बिल जमा न करने वाले सरकारी विभागों में नगर पालिका पहले नंबर पर है। यूपीसीएल के मुताबिक नगरपालिका पर सबसे अधिक 4.17 करोड़, शिक्षा विभाग पर 58 लाख, पुलिस विभाग पर 34 लाख, लोनिवि 32 लाख, मेडिकल कॉलेज पर 23 लाख, राजस्व विभाग 12 लाख रुपये की देनदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भुगतान न होने पर स्ट्रीट लाइट का कट चुकी है बिजली


अल्मोड़ा। पिछले वित्तीय वर्ष में पालिका को नोटिस देने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं हुआ था जिस पर यूपीसीएल ने नगर की 200 से अधिक स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी थी।



बिल जमा न करने वाले प्रमुख विभाग
विभाग धनराशि
नगर पालिका 41700000
शिक्षा विभाग 5823784
राजस्व विभाग 1280000
स्वास्थ्य विभाग 719798
विकास विभाग 270757
कलक्ट्रेट 213315
पुलिस 344000
पशुपालन विभाग 108899
स्वास्थ्य विभाग 719798
वीपीकेए 271233

कोट
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 54 सरकारी विभागों की सूची जारी की गई है। बिल वसूली के लिए विभागों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ तो इन विभागों की बिजली काटी जाएगी।


- कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed