{"_id":"5c65b3a4bdec221239762384","slug":"heavy-reduction-of-specialist-doctors-in-women-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी
Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में डाक्टर के इंतजार में बैठी महिला मरीज।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एकमात्र महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण बाल रोग विशेषज्ञ को भी गर्भवती के आपरेशन करने आगे आना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में बाल रोग विशेषज्ञ ने दो सामान्य डिलीवरी कराई। बीते दो दिन से महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ अपने रूटीन जांचों को छोड़कर ओपीडी भी देख रहे हैं। बेस अस्पताल से अटैच की गईं तीन महिला डॉक्टरों में से दो लंबे अवकाश पर हैं। ऐसी स्थिति में अस्पताल की व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम महिला अस्पताल पहुंची। बारिश के बीच दो बजे तक 60 ओपीडी हो चुकी थी। करीब आधा दर्जन महिलाएं डॉक्टरों के कक्ष के आगे एक घंटे से इंतजार कर रही थीं। जानकारी ली तो पता चला कि एकमात्र विशेषज्ञ महिला चिकित्सक जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला की बच्चेदानी का आपरेशन करने गई हुई हैं। दूसरी महिला डॉक्टर सुबह की ड्यूटी कर के चले गई हैं और एक शाम को ड्यूटी पर पहुंचेंगी। बेस अस्पताल से अटैच की गईं तीन महिला डॉक्टरों में से एक लंबे अवकाश पर तो दूसरी डॉक्टर को अभी कांट्रेक्ट पत्र नहीं मिला है। फिलहाल बेस से एक ही महिला डॉक्टर जिला महिला अस्पताल में सेवा दे पा रही है। इसके अलावा संविदा में तैनात एक महिला डॉक्टर को गंभीर चोट लगने के कारण वह भी अवकाश पर गई हैं। जबकि संविदा पर तैनात दूसरी महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर के चले गईं।
डॉक्टरों की कमी के कारण बृहस्पतिवार को अस्पताल के प्रभारी सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ ने दो सामान्य डिलीवरी कराई। प्रभारी सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ और उनकी देखरेख में सुबह से अब तक दो सामान्य डिलीवरी हुई हैं। इससे पहले दोनों ओपीडी देख रहे थे। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि सीएमओ से लेकर स्वास्थ्य निदेशालय तक सभी के संज्ञान में अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल के खाली पड़े पद
.......................
पदनाम स्वीकृत पद खाली पद
महिला विशेषज्ञ पांच चार
सीएमएस एक खाली
चीफ फार्मसिस्ट तीन एक
स्टाफ नर्स छह तीन
स्वास्थ्य निरीक्षिका एक खाली
वार्ड आया 10 छह