{"_id":"69739a0d72c77ec70f0fc342","slug":"heavy-rain-alert-schools-closed-in-almora-tomorrow-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश का अलर्ट : अल्मोड़ा में कल स्कूलों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश का अलर्ट : अल्मोड़ा में कल स्कूलों की छुट्टी
Fri, 23 Jan 2026 09:27 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:27 PM IST
सार
बारिश और बर्फबारी को देखते हुए अल्मोड़ा जिले में शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
अल्मोड़ा में मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को जिले में कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सीईओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए।