Hindi News
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Heavy fun in lock down, car fell in the ditch, five youth injured, case also registered
{"_id":"5ea7d88f8ebc3e85b54f70d1","slug":"heavy-fun-in-lock-down-car-fell-in-the-ditch-five-youth-injured-case-also-registered80","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मस्ती पड़ी भारी, खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल, मुकदमा भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मस्ती पड़ी भारी, खाई में गिरी कार, पांच युवक घायल, मुकदमा भी दर्ज
रानीखेत के ताड़ीखेत में खाई में इस तरह गिरी कार
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
रानीखेत। लॉकडाउन के दौरान पांच युवकों को मस्ती भारी पड़ गई। सोमवार की देर शाम ताड़ीखेत-पीपली मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे। पांचों को चोटें आई हैं। राजस्व पुलिस ने नियम तोड़ने पर युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सोमवार की देर शाम यहां गनियादोली निवासी कमल बिष्ट अपनी डेस्टन गो कार (यू के 01 सी-0490) से साथियों डोब गांव निवासी पुष्कर, रवि, बग्वाली रौतेला निवासी कैलाश चंद्र और पाली निवासी सौरभ रावत के साथ पीपली गांव घूमकर गनियादोली वापस लौट रहे थे। ताड़ीखेत से कुछ पहले कार अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ताड़ीखेत पुलिस चौकी और 108 एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को रानीखेत राजकीय अस्पताल रिफर किया गया। राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीएस नई ने बताया कि तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। इधर नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर राजस्व पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ धारा 188, आपदा प्रबन्धन अधिनयम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।