{"_id":"5e4d87f38ebc3ef267518356","slug":"heart-sergury-in-almora-almora-news-hld3743159177","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य का पहला पैदाइशी हार्ट रोग मुक्त जिला बनेगा अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य का पहला पैदाइशी हार्ट रोग मुक्त जिला बनेगा अल्मोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तरायण फाउंडेशन ने हैप्पी हार्ट कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत अल्मोड़ा जिले में पैदाइशी हृदय रोग पीड़ित बच्चों का मुफ्त में इलाज और जरूरी होने पर मुफ्त में सर्जरी भी की जाएगी। यह कार्यक्रम 13 मार्च से शुरू हो जाएगा।
फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के जरिये अल्मोड़ा को राज्य का पहला जन्मजात (पैदाइशी) हृदय रोगी मुक्त जिला बनाने का दावा किया है। उत्तरायण फाउंडेशन की ओर से नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से काफी समय से अल्मोड़ा और कुमाऊं के अन्य जिलों में हार्ट रोग से पीड़ित लोगों और अन्य तरह के रोगियों के इलाज में सहायता की जा रही है। हैप्पी हार्ट कार्यक्रम के तहत उत्तरायण फाउंडेशन ने पिछले माह कुमाऊं के विभिन्न जिलों के सात गरीब बच्चों की दिल्ली में मुफ्त में हार्ट सर्जरी करवाई।
फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि 13 मार्च को अल्मोड़ा में इस एक शिविर के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद यह कार्यक्रम पूरे साल चलता रहेगा और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पैदाइशी हृदयरोगी बच्चों का इलाज किया जाएगा। जिले में पैदाइशी हृदयरोगी हर बच्चे का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर तक जाएंगे सुविधाओं से लैस सचल अस्पताल
अल्मोड़ा। उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर तक सचल अस्पताल भी जाएगा, जिसमें हार्ट रोग विशेषज्ञ के साथ ही तकनीशियन आदि भी तैनात रहेंगे। मौके पर ही पैदाइशी हृदयरोगी बच्चों का इलाज किया जाएगा। जिन बच्चों के लिए ऑपरेशन जरूरी होगा, उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। वहां उनकी मुफ्त में सर्जरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर तक सचल अस्पताल भेजे जाने के लिए सांसद अजय टम्टा ने भी अपने स्तर से मदद करने की आश्वासन दिया है। फाउंडेशन ने डीएम से भी सहयोग मांगा है।
डॉ. ओपी यादव टेलीमेडिसिन के जरिये देंगे सलाह
अल्मोड़ा। ब्लॉक स्तर तक जाने वाला सचल अस्पताल टेलीमेडिसिन सुविधा से जुड़ा रहेगा और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक और जाने माने हार्ट सर्जन डॉ. ओपी यादव दिल्ली टेलीमेडिसन के जरिये रोगियों के इलाज के लिए सलाह देंगे।