{"_id":"6276bad9286579353344c9a5","slug":"health-services-not-in-good-condition-almora-news-hld461881641","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक को जिला और बेस अस्पताल में नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक को जिला और बेस अस्पताल में नहीं मिला इलाज
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सड़क हादसे में घायल हुआ अतुल।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था रामभरोसे है। सड़क हादसे में घायल एक युवक को जिला और बेस अस्पताल में भटकने के बाद भी इलाज नहीं मिला, इसके बाद मरीज को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल जाना पड़ा।
कोसी क्षेत्र निवासी अतुल शनिवार शाम अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर एनटीडी की ओर जा रहा था। एक कार से अतुल की स्कूटी टकरा गई और उसके दाहिने पैर की अंगुलियां कुचल गई। सूचना पर पहुंचे अतुल के मित्र इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने की बात कहकर उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया। अतुल को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया लेकिन यहां अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बंद मिला। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर न होने के कारण अस्पताल की ओटी संचालित नहीं हो रही है। थक हारकर अतुल को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में अभी स्टाफ की कमी बनी है। कुछ संसाधनों का भी अभाव है। फैकल्टी के लिए साक्षात्कार कराए गए हैं। जल्द ही अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती होने की उम्मीद है। अन्य व्यवस्थाओं को भी सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. सीपी भैसौड़ा, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज।