{"_id":"6828d77f3ed8b24ea7041bdf","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-128220-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पिलखोली में ग्रामीणों को समझाया योग का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पिलखोली में ग्रामीणों को समझाया योग का महत्व
Sun, 18 May 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन में न्याय पंचायत पिलखोली की व्यायामशाला में योग शिविर लगाया गया। इसका संचालन डॉ. संजय श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योग के महत्व को समझाया। साथ ही गरिमा फर्त्याल ने योगाभ्यास कराया। अंत में शांति पाठ कर सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई। योग शिविर में कुल 27 ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
जीजीआईसी स्याल्दे में योगाभ्यास
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। योग दिवस के उपलक्ष्य में बद्री दत्त कांडपाल जीजीआईसी स्याल्दे में ब्लॉक स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अतिथियों और योग अनुदेशक ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ही शरीर को स्वस्थ रख सकता है। योगाभ्यास भी कराया और कई आसन सिखाए गए। कार्यक्रम में योग अनुदेशक कमल कांत, मनोज कुमार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. डीएस मर्तोलिया, प्रधानाचार्य श्वेता टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, प्रेमगिरी गोस्वामी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. गजेंद्र कुमार टम्टा, डॉ. सीमा कोहली, डॉ. पी. भगत, आनंद राम और इंद्र सिंह आदि कई लोग शामिल रहे। संवाद