फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health department team probes reached Someshwar hospital

स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को सोमेश्वर अस्पताल पहुंची

Mon, 24 Sep 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 24 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Health department team probes reached Someshwar hospital
अस्पताल का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 प्रसव के बाद शैलगांव निवासी रेनू भाकुनी (22) की मौत की जांच के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर पहुंची। इसकी भनक लगते ही काफी संख्या में क्षेत्रवासी और महाविद्यालय के छात्र अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों और अस्पताल को पांच घंटे तक घेरे रखा। इधर जांच पूरी होने तक प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स का अस्पताल से तबादला कर दिया गया है।             

विज्ञापन


बता दें कि शैलगांव निवासी रेनू भाकुनी (22) पत्नी दीपक भाकुनी ने शुक्रवार को अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जब रेनू की हालत बिगड़ने पर उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। मनान के समीप पहुंचने पर रेनू ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. बिनीता साह के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित और डॉ. सविता ह्यांकी सोमवार को सोमश्वर पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण और महाविद्यालय के छात्र अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अस्पताल का घिराव किया।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका के चलते जांच टीम ने अपने को स्वयं कमरे में बंद कर लिया। बाद में एसडीएम विवेक राय और कोतवाल संजय गर्ब्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम विवेक राय ने डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित और सविता ह्यांकी को बाहर बुलाया। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी होने तक प्रसव कराने वाली नर्स संगीत प्रकाश का तबादला कर दिया है। डॉक्टर प्रसव के दौरान अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे इसकी भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद ग्रामीण माने और सायं करीब तीन बजे ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने प्रसव के बाद हुई रेनू भाकुनी की मौत के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed