{"_id":"5d2e0dd68ebc3e6c961a0406","slug":"health-check-up-of-49-patients-in-camp-ranikhet-news-hld3491754165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के निशुल्क शिविर में 49 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के निशुल्क शिविर में 49 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
बासुलीसेरा में मरीजों की जांच करते डा. एलएम जोशी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुदूरवर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासुलीसेरा में निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 49 रोगियों का उपचार किया गया। जबकि कई रोगियों के निशुल्क जांच और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 49 रोगी पहुंचे। फाउंडेशन की तरफ से मोबाइल लैब भी पहुंची थी। रोगियों की ब्लड शुगर, कोलस्ट्रोल, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन की निशुल्क जांच की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ललित पंत, डॉ. ललित जोशी, फार्मासिस्ट गोविंद मेहता, वीएसडब्लू आशा मेहता, भुवन भंडारी, कैलाश चंद्र, राकेश कुमार, सुरेश कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल भंडारी, हुकुम सिंह, आनंद सिंह ने भी शिविर में विशेष सहयोग किया।
आयोजन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता शाह द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया। लोगों ने कहा कि अमर उजाला ने ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर अच्छा कार्य किया है। सुबह से ही हो रही बारिश के बावजूद भी शिविर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां रोगी पहुंचे थे।